योग और योग-चिकित्सा: प्राचीन विज्ञान का आधुनिक उपचार

Description

योग केवल व्यायाम नहीं, यह जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है। संस्कृत शब्द ‘युज्’ से बना योग का अर्थ है - जोड़ना। आत्मा का परमात्मा से, मन का शरीर से, और व्यक्ति का प्रकृति से जुड़ना। हजारों वर्षों से भारत की तपोभूमि में विकसित यह विज्ञान आज पूरी दुनिया में स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति के लिए अपनाया जा रहा है। 
जब योग का उपयोग रोगों की रोकथाम और उपचार के लिए किया जाता है, तो उसे योग-चिकित्सा कहते हैं। आधुनिक चिकित्सा जहाँ लक्षणों पर काम करती है, वहीं योग-चिकित्सा रोग के मूल कारण - शारीरिक असंतुलन, मानसिक तनाव और जीवनशैली की गड़बड़ी दृ को दूर करने का प्रयास करती है। 

Authors

DOI: 10.5281/zenodo.20759610

Publication Date: 2026-01-31

Back to publications list


About